मालदा मेडिकल कॉलेज में एक ही दिन 10 नवजातों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

मालदा :- मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक ही दिन 10 नवजात शिशुओं की मौत की घटना से हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए अस्पताल प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, यह घटना अगस्त के दूसरे हफ्ते में हुई। मौतों की पुष्टि करते हुए अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मृत 10 शिशुओं में से केवल 2 का जन्म मालदा मेडिकल कॉलेज में हुआ था। अन्य 8 नवजातों को बाहरी सरकारी अस्पतालों और निजी नर्सिंग होम से बेहद नाजुक हालत में (सांस की तकलीफ, पीलिया और हृदय संबंधी गंभीर समस्याओं के चलते) यहां रेफर किया गया था। अस्पताल के सुपर डॉ. प्रोसेनजीत बोर ने कहा, एक ही दिन में 10 नवजातों की मौत हुई है, जिनमें से 8 बच्चे बाहर से गंभीर स्थिति में रेफर होकर आए थे। स्वास्थ्य भवन की मांग पर प्राथमिक रिपोर्ट भेज दी गई है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट भी सौंप दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments