1.45 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची अन्नपूर्णा योजना की राशि, 17 सितंबर को मनाया जाएगा अन्नपूर्णा दिवस

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह स्पष्ट किया है कि अन्नपूर्णा योजना के लाभ से राज्य की किसी भी पात्र महिला को वंचित नहीं रखा जाएगा। उन्होंने विरोधियों और आलोचकों को सीधा संदेश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की बयानबाजी या विरोध प्रदर्शन का सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हाल ही में प्रति माह तीन हजार रुपये की महिला भत्ता योजना को लेकर राज्य के कुछ हिस्सों में सड़कों और रेललाइनों पर प्रदर्शन हुए थे, जहां प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें योजना का पैसा नहीं मिल रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने भवानीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सरकार का रुख साफ करते हुए सभी योग्य लाभार्थियों को राशि दिए जाने का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि अगस्त महीने में राज्य की करीब 1 करोड़ 45 लाख महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना की सहायता राशि दी जा चुकी है। उन्होंने जानकारी दी कि जून में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या 28 लाख थी, जो जुलाई में बढ़कर 1 करोड़ 19 लाख और अगस्त में 1 करोड़ 45 लाख तक पहुंच गई। भवानीपुर के सुभाष उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अकेले उनके निर्वाचन क्षेत्र में इस महीने 14,500 से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिला है और 2,500 अन्य नामों को मंजूरी दी गई है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगर 20 से 30 लाख और भी जरूरतमंद महिलाएं होंगी, तो सरकार उन्हें भी इसमें शामिल करेगी। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को पूरे राज्य में 'अन्नपूर्णा दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments