'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए कोलकाता पहुंचे अभिनेता Sunny Deol

कोलकाता :- बॉलीवुड अभिनेता Sunny Deol अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रचार अभियान के सिलसिले में कोलकाता पहुंचे। अपने कोलकाता दौरे के दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पैतृक घर (नेताजी भवन) का विशेष दौरा किया। Sunny Deol ने नेताजी के आवास के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया और वहां रखी ऐतिहासिक धरोहरों व स्मृतियों को करीब से देखकर देश के महान क्रांतिकारी नेताजी के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।


राजकुमार संतोषी के निर्देशन और आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'बंटवारा 1947' भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय की एक बेहद संवेदनशील और ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में Sunny Deol मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी विभाजन के दौर के मानवीय संघर्ष, देशप्रेम और पारिवारिक रिश्तों के ताने-बाने को दर्शाती है।

Post a Comment

0 Comments