2 लाख रुपये घुस लेते समय रंगे हाथ BDO Office में पकड़े गए Assistant Engineer, गिरफ्तार

  

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की BJP सरकार दुर्निति के विरुद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए आगे बढ़ रही है। गुरुवार को झारग्राम जिलांतर्गत Jambani BDO Office में एक ठेकेदार से 2 लाख रुपये घुस लेते वक्त रंगे हाथ पकड़े गए Assistant Engineer Bimal Saha। पश्चिम बंगाल सरकार की दुर्निति दमन शाखा के नेतृत्व में यह टीम पहले से ही असिस्टेंट इंजीनियर बिमल साहा के लिए जाल बिछाए हुए थे। ठेकेदार ने बिमल साहा के बताए हुए स्थान पर पहुंचे और 2 लाख रुपये घुस के रुप में थमाया। ठीक उसी वक्त राज्य दुर्निति दमन शाखा की टीम मौके पर पहुंची और रंगे हाथ Assistant Engineer Bimal Saha को घुस लेते पकड़ लिया। CBI तरीके से पूरी पक्रिया राज्य की दुर्निति दमन शाखा कर रखी थी। 2 लाख रुपये घुस के रुप में देने वाले पैसे पर केमिकल लगा दिया गया था। पैसा हाथ में लेते ही असिस्टेंट इंजीनियर बिमल साहा के हाथ रंग गए। उसे जैसे ही पानी में डाला गया, पूरा पानी रंगीन हो गया। इससे साफ हो जाता है कि जो 2 लाख रुपये बिमल साहा को दिए जा रहे थे वो घुस के ही पैसे थे। शुक्रवार को असिस्टेंट इंजीनियर अदालत में पेश किया जाएगा। बताया जाता है कि BDO Office के वर्क आर्डर पर ठेकेदार ने एक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया था। जिसके एवज में बिल का भुगतान करा देने के लिए असिस्टेंट इंजीनियर ने ठेकेदार से 2 लाख रुपये घुस मांगी थी।


Post a Comment

0 Comments