सिलीगुड़ी :- भारत-नेपाल और भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ती खुफिया गतिविधियों और सुरक्षा चिंताओं के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात तीन दिवसीय दौरे पर उत्तर बंगाल पहुंच रहे हैं। रणनीतिक रूप से संवेदनशील 'चिकन नेक' इलाके की सुरक्षा के मद्देनजर उनका यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के पहले दिन 21 अगस्त को गृह मंत्री शाह सिलीगुड़ी के कावाखाली मैदान में नए आपराधिक कानूनों और आधुनिक न्याय प्रणाली पर आयोजित एक बड़ी कानूनी प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले वे सीमा सुरक्षा को लेकर सैन्य अधिकारियों, बीएसएफ (BSF) और एसएसबी (SSB) के शीर्ष नेतृत्व के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 22 अगस्त को गृह मंत्री पहाड़ (गोरखालैंड) समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्षेत्रीय नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में सांसद राजू बिस्टा, गूर्खा जनमुक्ति मोर्चा के बिमल गुरुंग और रोशन गिरी, जीएनएलएफ के मन घिसिंग सहित पहाड़ के प्रमुख विधायकों व राजनीतिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
.jpeg)
0 Comments