रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में 350 जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री वितरण

रानीगंज :- रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी (एमआरएस) अस्पताल द्वारा 350 जरूरतमंद विधवा माताओं के बीच मासिक राशन सामग्री का वितरण किया गया। अस्पताल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान न केवल असहाय परिवारों की मदद की गई, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों को 'मानपत्र' देकर सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर विवेकानंद सेवा केंद्र के स्वामी सोमात्मा नंद जी महाराज, प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी विश्वनाथ खारखरिया, समाजसेविका मंजू सोंथालिया, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी टीम तथा वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सोनी, रवि केशरी और प्रदीप सिंह राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के इस निरंतर प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने वाला अनुकरणीय कदम बताया। दरअसल मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के तरफ से प्रत्येक महीने जरूरतमंद विधवाओं को महीने भर की राशन सामग्री प्रदान की जाती हैं। साथ ही अस्पताल में उनके निशुल्क चिकित्सा का प्रबंध किया गया है। 


कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रख्यात समाजसेविका मंजू सोंथालिया और अरुण भरतिया को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल प्रबंधन द्वारा भावभीना सम्मान व्यक्त करते हुए 'मानपत्र' भेंट किया गया। इस पूरे आयोजन को सुचारू और सफल बनाने में मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल प्रबंध समिति के आर. पी. खेतान, श्रवण तोदी, विकास खेतान सहित अन्य गणमान्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments