आसनसोल:- सोमवार: पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा* के *दुबरडिहि चेकपोस्ट* पर पुलिस ने सोमवार को *गाय और भैंस से भरा एक ट्रक जब्त* किया। इस मामले में ट्रक ड्राइवर सहित *4 लोगों को हिरासत* में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, *विश्व हिंदू परिषद की गो-सुरक्षा समिति को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध तरीके से मवेशियों को ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही चौरंगी फांडी पुलिस* को खबर दी गई। पुलिस ने तुरंत दुबरडिहि चेकपोस्ट* पर नाकाबंदी कर ट्रक को रोका और उसे जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, ट्रक में *गाय और भैंस दोनों* भरे हुए थे। जब पुलिस ने ड्राइवर से इतने मवेशियों को ले जाने के *वैध कागजात मांगे तो वे कोई कागज नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सहित *कुल 4 लोगों को हिरासत* में ले लिया।
*विश्व हिंदू परिषद गो-रक्षा समिति के प्रमुख चंद्रशेखर साव* ने आरोप लगाया कि *गायों को मैथन से लोड* किया गया था। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि मवेशियों को *बांग्लादेश सीमा की ओर* ले जाया जा रहा था। उन्होंने इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
0 Comments