रानीगंज थाने में 'चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर' का उद्घाटन, 70 लोगों को मिले खोए मोबाइल

रानीगंज : रविवार को रानीगंज थाना परिसर में 'चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर' का  बिधायक पार्थो घोष  उद्घाटन फिता काट कर किया गया। साथ ही साथ आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के 'फिरे पावा' कार्यक्रम के तहत 70 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस किए गए।  कार्यक्रम में रानीगंज विधायक पार्थो घोष, ACP विमान कुमार मिर्धा, थाना प्रभारी सुबीर कर्मकार और अन्य  सभी चौकी प्रभारी मौजूद थे।
 इस दिन सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर आयोजित बच्चों की चित्रकारी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर* में खिलौने और कार्टून की तस्वीरें लगाई गई हैं ताकि थाने आने वाले बच्चों को सहज महसूस हो।  इस दिन अपने खोये हुए मोबाइल वापस पाकर लोग बेहद खुश नजर आए। विधायक पार्थ घोष ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments