रेड रोड पर धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, CM शुभेंदु अधिकारी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज


कोलकाता :- कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य और रंगारंग मुख्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय ध्वजारोहण और सुरक्षा बलों की शानदार परेड ने पूरे रेड रोड परिसर को देशभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। इस बार के आयोजन का सबसे मुख्य और ऐतिहासिक आकर्षण रेड रोड के इतिहास में पहली बार 'वंदे मातरम' की धुन का बजना रहा। समारोह स्थल पर पहुँचकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सबसे पहले महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्य समारोह का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के तुरंत बाद सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा परेड स्थल पर उपस्थित जनसमूह पर पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न सैन्य व पुलिस बलों की भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं।

Post a Comment

0 Comments