मालदा में देर रात पुलिस की छापेमारी: ढाई करोड़ नकद और 9 हजार बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद,...

kolkata :- पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मंगलबाड़ी इलाके में रविवार की रात चले एक बड़े छापेमारी  में पुलिस की संयुक्त टीम ने लगभग 2.40 करोड़ रुपये और 9,हजार  बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया । यह छापेमारी सोमवार की तड़के 4 बजे तक चली। इस मेगा छापेमारी में एक बंद कमरे से 'नोटों का पहाड़' मिला, जिसे गिनने के लिए मशीनें मंगवानी पड़ीं। इस अवैध कारोबार में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों का कहना हैं कि दक्षिण दिनाजपुर और मालदा थाना पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम SOG ने  मंगलबाड़ी इलाके में  गुप्त सूचना पाकर  इस ठिकाने पर  छापेमारी  की और 2 करोड़ 40 लाख 97 हजार 380 रुपये  कैश बरामद किया गया।अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के माध्यम से जमा की गई 9,000 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप भी जब्त किये गए। मौके से 20 ग्राम सोना और एक लैपटॉप भी बरामद किया है। नकदी और अवैध सामग्री बरामद होने के बाद, तस्करी से सीधे तौर पर जुड़े होने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिंटू सरकार, सुशांत हलदर गोपाल चाकी के रूप में हुई है। सभी आरोपी मालदा थाना क्षेत्र के रहने वाले है।

Post a Comment

0 Comments