स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित होंगे ADPC के CP डॉ. प्रणव कुमार, 14 IPS अधिकारी होंगे सम्मानित

आसनसोल :- कर्तव्य के प्रति उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य सरकार द्वारा पुलिस अधिकारियों को विशेष पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आगामी शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कुल 14 आईपीएस (IPS) अधिकारियों को मुख्यमंत्री पदक से नवाजा जाएगा।

इनमें से 6 अधिकारियों को उनके 'असाधारण योगदान' के लिए चुना गया है, जबकि 8 अधिकारियों को उनके 'सराहनीय कार्य' के लिए सम्मानित किया जाएगा। असाधारण सेवा के लिए मुख्यमंत्री पदक प्राप्त करने वाले 6 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार के अलावा दमयंती सेन, अजय कुमार, नीरज कुमार सिंह, के. जयरामन और कुणाल अग्रवाल के नाम शामिल हैं। वहीं, सराहनीय योगदान के लिए 8 पुलिस अधिकारियों को यह सम्मान दिया जाएगा। इनमें प्रेसीडेंसी डिविजन के आईजी कंकड़ प्रसाद बारुई, चंदननगर के पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार यादव, बिधाननगर के पुलिस कमिश्नर राठौड़ अमित कुमार भरत और कोलकाता के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सूर्य प्रताप यादव शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व मेदिनीपुर के एसपी अंशुमान साहा, पूर्व बर्धमान की एसपी मिस पुष्पा, मुर्शिदाबाद पुलिस जिले के एसपी सचिन मक्खड़ और बारुईपुर पुलिस जिले के एसपी अरविंद कुमार आनंद को भी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments