कोलकाता:- पश्चिम बंगाल में इन दिनों आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 16 अगस्त को Birbhum के प्रसिद्ध Tarapith Temple स्थित होटल में भीषण आग और उसके बाद कोलकाता के New Market, Mirza Galib Street के Hotel Sikhine में लगी आग में कुल 18 लोगों की मौत की खबर अभी ठंडी भी नहीं हुई थी, कि अब कोलकाता में फिर एक अग्निकांड एक बड़ा हादसा हो गया। सोमवार की सुबह 5 बजे के करीब कोलकाता Airport के पास Jessore Road से लगे Bankra इलाके में एक Car Showroom में अचानक भीषण आग लग गई। इस आग में करीब 30 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के Car Showroom और Service Centre में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने Showroom के दूसरे हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही Fire Brigade की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग काबू में नहीं पा सकी । इसके बाद और दमकल की 3 Engine बुलाने पड़े। कुल 8 Engine की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड की वजह से Service Centre से लगा इलाका भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे की वज़ह से Jessore Road पर भारी Traffic Jam लग गया। हालांकि अब हालात Normal हैं। Airport के पास घटना होने के बावजूद Flight Service पर कोई असर नहीं पड़ा। Fire Department* का शुरुआती अनुमान है कि Short Circuit की वजह से आग लगी है, लेकिन आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

0 Comments