कोलकाता :- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणियों को लेकर राज्य सरकार ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। राज्यसभा सांसद Ananta Maharaj द्वारा नेताजी पर दिए गए विवादित बयान के बाद उनका 'बंग विभूषण' सम्मान वापस ले लिया गया है। इस संबंध में राज्य के सूचना एवं संस्कृति विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। विवाद की मुख्य वजह Ananta Maharaj का वह बयान है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि "भारत की आजादी में नेताजी का कोई योगदान नहीं था और उन्होंने आजाद हिंद फौज का दुरुपयोग किया था।" इस टिप्पणी के सार्वजनिक होते ही राज्यभर में तीखा आक्रोश फैल गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने स्पष्ट किया कि नेताजी के अपमान पर सरकार 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपना रही है। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि राजनीतिक रंग देखे बिना दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के आदेश के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर से किरण कुमार दास नामक युवक को सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। Suvendu Adhikari ने सख्त चेतावनी दी है कि पोस्ट डिलीट करने के बाद भी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और साइबर सेल ऐसे मामलों पर लगातार नजर रख रही है।



0 Comments