अंडाल: शनिवार की शाम अंडाल थानांतर्गत अंडाल मोड़ के गुरुद्वारा के पास से गुजरने वाली नेशनल हाई वे-19 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दुर्गापुर की ओर से आ रही एक Fortuner गाड़ी ने नियंत्रण खोकर सामने जा रही LPG गैस लदे ट्रक के पीछे जा मारी। इस घटना में Fortuner वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। किन्तु अगर वाहन LPG गैस सिंलिडंर को जा मारती या इस जोरदार टक्कर से एक भी LPG गैस ब्लास्ट हो जाता तो एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अंडाल थाने की ट्रैफिक विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में लाया। Fortuner चालक का कहना है कि अचानक HP Gas सिलेंडर लदे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। जिसके कारण यह घटना घटी।

0 Comments