Andal:- पश्चिम बर्दवान जिले में Low Pressure की बारिश और गड्ढों से भरा NH-19, इन दोनों की वजह से एक बार फिर एक युवक जान चली गई। मंगलवार शाम* को अंडाल गुरुद्वारे के सामने Flyover के पास नियंत्रण खोकर एक Scooty सवार एक युवक की *मौत* हो गई। मृतक की पहचान दक्षिणखंड कालीबाड़ी इलाके का बाशिंदा गोपाल चंद्र दास, के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गोपाल चन्द्र दास दुर्गापुर से आसनसोल की तरफ जा रहे थे। भीगी सड़क और सड़क की खराब हालत के कारण अचानक Scooty का Balance बिगड़ गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। खबर मिलते ही अंडाल Traffic Police और अंडाल थाना की Police मौके पर पहुंची और उन्हें दुर्गापुर के एक Private Hospital* ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लगातार बारिश हो रही है और इस बारिश में *NH-19 के कई हिस्से और ज्यादा खराब* हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है - *"यहां आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन Repair का काम नहीं होता। बारिश में इस सड़क पर गाड़ी चलाना मतलब जान हथेली पर लेकर"* चलना है। लेकिन सवाल वही है - *NH-19 के गड्ढे भरने के लिए और कितनी जानें जाएंगी? बारिश होते ही ये सड़क कब तक खतरनाक बनी रहेगी?
0 Comments