Asansol Railway Station पर GRP का रक्तदान शिविर, दर्जनों यात्रियों को लौटाए गए खोए हुए मोबाइल

आसनसोल :- आसनसोल रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार को आसनसोल जीआरपीएस (GRPS) की ओर से एक विशेष सामाजिक और जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक तरफ जहां पुलिस जवानों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की, वहीं दूसरी तरफ जीआरपी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए ट्रेन और स्टेशन परिसर में छूटे व गुम हुए दर्जनों मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे। कार्यक्रम के दौरान जीआरपी अधिकारियों के हाथों अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर यात्रियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने रेलवे पुलिस की इस तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।


हावड़ा जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे पुलिस यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आरपीएफ (RPF) और जीआरपी आपसी बेहतर समन्वय के साथ लगातार अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई बार बरामद किए गए मोबाइल फोन यात्रियों को लौटाए जा चुके हैं और आगे भी इस तरह के जनहित कार्य जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments