Asansol में बच्चों के विवाद को लेकर तनाव, पुलिस की तत्परता से माहौल हुआ शांत


आसनसोल :- आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र स्थित सुकांत मैदान इलाके में शनिवार रात बच्चों के बीच खेलने और बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद बड़ों की कहासुनी में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव उत्पन्न हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने सड़क जाम कर विरोध जताया। सूचना पाते ही आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को समझाया, सड़क जाम हटवाया और माहौल को शांत किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल बच्चों का आपसी विवाद था और इसका किसी तरह के सांप्रदायिक विषय से कोई संबंध नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रातभर इलाके में गश्त रखी, जिससे अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की पहल पर क्षेत्र में प्रबुद्ध लोगों और युवाओं को मिलाकर एक 'शांति कमेटी' बनाई जा रही है। इसका उद्देश्य आपसी बातचीत से छोटे-मोटे मतभेद सुलझाना है। पुलिस ने सभी नागरिकों से अफवाहों से बचने और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments