पूर्व डिप्टी स्पीकर Asish Kumar Banerjee ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

*कमरे से मिला सुसाइड नोट, लिखा- 'मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं'*

बीरभूम : पश्चिम बंगाल की राजनीति से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। *राज्य विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी* ने *रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या* कर ली।
घर से सटे पार्टी ऑफिस में मिला शव :- घटना *बीरभूम जिले के रामपुरहाट* में हुई। सुबह उनके घर से सटे *पार्टी कार्यालय के कमरे* में उनका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर *पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल* भेज दिया।
सुसाइड नोट में क्या लिखा? :- पुलिस को घटनास्थल से एक *सुसाइड नोट* भी मिला है। सूत्रों के अनुसार, नोट में आशीष बनर्जी ने साफ लिखा है कि *"उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है"*।
उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़े सभी आरोपों को खारिज करते हुए अपनी *ईमानदारी* का भी जिक्र किया है।
5 बार के विधायक और पूर्व मंत्री थे आशीष बनर्जी :- आशीष बनर्जी *रामपुरहाट विधानसभा सीट से लगातार 5 बार विधायक* रह चुके थे। वह राज्य सरकार में *मंत्री* और विधानसभा के *डिप्टी स्पीकर* जैसे अहम पदों पर भी रह चुके हैं। पार्टी में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती थी।
इलाके में शोक, पुलिस जांच शुरू :- इस खबर के फैलते ही पूरे रामपुरहाट में *शोक की लहर* दौड़ गई। अस्पताल और पार्टी ऑफिस के बाहर स्थानीय *TMC नेताओं और समर्थकों की भीड़* जुट गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की *गहन जांच* शुरू कर दी है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही चल पाएगा।

Post a Comment

0 Comments