Kolkata:- पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के Baruipur के North Tangarberia इलाके में BJP कार्यकर्ता बापी प्रमाणिक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और हत्या के मामले में BJP के ही एक Local नेता का नाम सामने आने से राजनीतिक विवाद और गहरा गया है। परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि BJP नेता सुजान मंडल ने TMC से जुड़े कुछ लोगों के साथ मिलकर बापी प्रमाणिक की हत्या की साजिश रची। परिजनों के मुताबिक बापी लंबे समय से BJP के Active Worker थे। परिवार का दावा है कि TMC से कथित राजनीतिक उत्पीड़न के कारण उन्हें करीब 10 साल तक घर से बाहर रहना पड़ा था। BJP के सत्ता में आने के बाद वह वापस अपने इलाके में लौटे और हाल ही में उन्होंने एक दुकान भी शुरू की थी। परिवार के अनुसार, रविवार रात बापी को फोन करके घर से बाहर बुलाया गया। इसके बाद बीच सड़क पर रॉड, डंडे और धारदार हथियारों से उन पर हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल बापी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय BJP कार्यकर्ता बादल मंडल ने आरोप लगाया कि घटना के समय करीब 10 से 15 लोग वहां मौजूद थे और कुछ लोग हथियार लेकर पहुंचे थे। उनका दावा है कि सुजान नैया, सुनील नैया और अधीर नैया समेत कुछ TMC से जुड़े लोगों ने हमला किया, जबकि BJP नेता सुजान मंडल उन्हीं लोगों के साथ बैठक कर रहे थे। बादल मंडल के मुताबिक, विरोध करने के बाद बापी प्रमाणिक को निशाना बनाया गया और उनकी हत्या कर दी गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर Police का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पूजा कमेटी बनाने को लेकर दो गुटों के बीच हुए विवाद और मारपीट से जुड़ा दिखाई दे रहा है। Police के मुताबिक, मारपीट में बापी गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मामले में Case दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ के लिए कई लोगों को Detain किया गया है। इलाके में अतिरिक्त Police Force तैनात की गई है और फिलहाल स्थिति Control में बताई जा रही है। अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और इसमें किन लोगों की भूमिका थी।

0 Comments