BJP मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह और पंचायत प्रधान बादशाह चटर्जी पर SC-ST धारा के तहत मामला दर्ज करना रानीगंज BJP पर आघात करने के समान है

रानीगंज:   80 वां स्वतंत्रता दिवस के संध्याकाल 14 अगस्त, शनिवार को रानीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में बीजेपी कार्यालय के सामने दो पक्षों में हुए हिंसक झड़प में 14 लोग घायल हुए। इनमें 6 लोगो को गंभीर चोटे आयी थी। बाद में मौके पर पहुंचे एसीपी (सेंट्रल) बिमान कुमार मिर्धा एवं रानीगंज थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज सुबीर कर्मकार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया। रानीगंज थाने के आईसी सुबीर कर्मकार के नेतृत्व में चले छानबीन के बाद शुभम राउत ने रानीगंज बीजेपी शहर मंडल के अध्यक्ष शमशेर सिंह, बीजेपी नेता एवं पंचायत प्रधान बादशाह चटर्जी समेत 9 लोगों के नाम विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किए गए है। इनमें नामजद अन्य अभियुक्तों में राजू गोराई, अजय सिंह राजपूत उर्फ बुम्बा, ऋत्विक सिंह, बिट्टू दत्ता, चंदन सिंह, रितेश ठाकुर और रंजीत सिंह है। इनमें से महावीर कोलियरी निवासी रंजीत सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना के लगभग 48 घण्टे बाद BJP शहर मंडल के अध्यक्ष शमशेर सिंह, बादशाह चटर्जी के समर्थन में खुलकर सामने आए BJP आसनसोल सांगठनिक जिला कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य आनंद साव। रविवार को आनंद साव ने काॅलेज पाड़ा स्थित BJP कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर इस बात की चेतावनी दी कि मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह और बीजेपी पंचायत प्रधान बादशाह चटर्जी पर झूठे आरोप लगाकर दायर किए गए मामले को वापस लिया जाए। शमशेर सिंह को झूठे आरोप में फंसाया गया है। रानीगंज में BJP और VHP के बीच किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। इस बात का खुलासा विश्व हिन्दू परिषद की रानीगंज कमेटी कर चुकी है। 

14 अगस्त की रात हुए झड़प में BJP या VHP का कोई लेनादेना नहीं है बल्कि यह संपूर्ण रुप से एक क्लब के दुर्गापूजा उत्सव के खूंटी पूजा कार्यक्रम को लेकर है। इस व्यक्तिगत झड़प या मारपीट में रानीगंज BJP को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हमारे मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह एवं बादशाह चटर्जी पर SC-ST अत्याचार अधिनियम के तहत मामला सजाया जा रहा है और ऐसा हम कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। CPIM और TMC के जमाने में भी हमारे उपर इस तरह के मामले दर्ज नहीं हुए है। अगर ऐसा होता है तो रानीगंज बीजेपी के ऊपर एक आघात माना जाएगा।

 इस बारे में रानीगंज के विधायक पार्थ घोष से संपर्क करने पर उन्होंने स्पष्ठ कहा कि कानून अपने तरीके से काम करेगा। इस पर हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं है। इसके लिए पुलिस है, कोर्ट है और रही बात पार्टी के स्टैण्ड की तो इसके बारे में जिला अध्यक्ष देवतानु भट्टाचार्य ही बता सकते है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर रानीगंज के रेलवे स्टेशन परिसर में हुए इस हिंसक झड़प के पश्चात रानीगंज की राजनीति में सनसनी फैल गयी है।  


Post a Comment

0 Comments