दुर्गापुर :- त्योहार के माहौल के बीच दुर्गापुर में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। रक्षाबंधन के अवसर पर दुर्गापुर पूर्व 1 नंबर मंडल बीजेपी किसान मोर्चा की ओर से बेनाचिति पांचमाथा मोड़ पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान वहां से गुजरने वाले आम लोगों को राखी बांधी गई और उनका मुंह मीठा कराया गया। इसी दौरान धार्मिक सीमाओं से परे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई, जब किसान मोर्चा की महिला सदस्यों ने एक मुस्लिम युवक की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर सौहार्द का संदेश दिया। धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर प्रेम, सुरक्षा और आपसी भाईचारे को समर्पित यह त्यौहार पल भर में सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम में दुर्गापुर पूर्व 1 नंबर मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष नयन दास सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे। त्यौहार को लेकर पूरे बेनाचिति पांचमाथा मोड़ क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।


0 Comments