आसनसोल: पश्चिम बंगाल के कामारहाटी विधानसभा केन्द्र के तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा सोमवार को आसनसोल-दुर्गापुर शिल्पांचल के आस्था और विश्वास का धार्मिक केन्द्र स्थल मां कल्याणेश्वरी मंदिर पहुंचे। मां कल्याणेश्वरी की पूजा-अर्चणा की। पूजा-अर्चणा के पश्चात पत्रकारों से रुबरु होते हुए विधायक मदन मित्रा ने कहा कि मैं इसके पूर्व भी मां कल्याणेश्वरी मंदिर के दर्शण किए है। हर बार ही मां से यही कामना करते है कि राज्य की जनता के हित में हर कार्य हो और पश्चिम बंगाल में शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार बनी है। अच्छे कार्य करने की क्षमता प्रदान करे। साथ ही साथ विरोधियों को भी क्षमता प्रदान करे। क्योंकि मंदिर में केवल भगवान रहने से नहीं होता, भक्तों की भी आवश्यकता होती है। गणतांत्रिक व्यवस्था कायम रहे, यहीं मनोकामना करते है। एक-दो महीने के अंदर राज्य में परिवर्तन होगा और राज्य भर में शांति आएगी। साथ ही साथ उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी को उद्देश्य करते हुए कहा कि जो राजा सबको सम्मान देता है, वहीं सम्मान वापस मिलता।
0 Comments