मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया बाजार का औचक निरीक्षण, अतिक्रमण पर दुकानदारों को सख्त चेतावनी

कोलकाता :- राज्य की शहरी विकास एवं नगर पालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने एक बार फिर बाजार में फुटपाथ पर किए गए कब्जे को लेकर सख्त चेतावनी दी है। मंत्री ने रविवार को कोलकाता के लंसडाउन बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फुटपाथ और मुख्य सड़क पर अतिक्रमण देखकर वे बेहद नाराज हो गईं। दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान फैलाकर किए गए कब्जे पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने साफ कहा कि सड़कें दुकानें सजाने या गृहस्थी बसाने की जगह नहीं हैं। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि सड़क और फुटपाथ को तुरंत खाली किया जाए। 


सरकार में आने के बाद से ही राज्य भर में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंत्रियों द्वारा विभिन्न बाजारों में अचानक जाकर जांच की जा रही है। लंसडाउन इलाके में निरीक्षण के दौरान सड़क के बड़े हिस्से पर दुकानदारों का कब्जा देख मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने व्यापारियों को 2 दिनों के भीतर सड़क पूरी तरह खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि तय समय में अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

Post a Comment

0 Comments