मुसीबत में 'मसीहा' बने पूर्व पार्षद गौरव गुप्ता, सीने तक भरे पानी में उतरकर प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री


आसनसोल (राम बाबू यादव) :- मूसलाधार बारिश के कारण आसनसोल शहर के कई निचले इलाकों, विशेषकर रेलपार क्षेत्र में बाढ़ जैसी विकराल स्थिति उत्पन्न हो गई थी। कई बस्तियों के पूरी तरह जलमग्न हो जाने के कारण कई लोगों को अपने घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस कठिन परिस्थिति में आसनसोल नगर निगम के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता गौरव गुप्ता राहत व बचाव कार्य के लिए अग्रिम मोर्चे पर उतरे। उन्होंने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर सीने तक भरे पानी के बीच खुद जाकर फंसे हुए परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई। प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित परिवारों तक जरूरी सहायता पहुंचाई गई। प्रभावित परिवारों के लिए खाने-पीने का भी प्रबंध किया गया

खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुओं के वितरण के साथ-साथ उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों को स्पीड बोट के जरिए सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में भी मदद की। संकट की इस घड़ी में गौरव गुप्ता के इस मानवीय प्रयास की स्थानीय निवासियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। पूर्व पार्षद गौरव गुप्ता अपनी पूरी टीम एवं कार्यकर्ताओं के साथ बारिश में भीगते हुए और सीने भर पानी के बीच जलमग्न इलाकों में घर-घर जाकर राहत सामग्री पहुंचाते रहे। 


पूर्व पार्षद गौरव गुप्ता ने कहा कि संकट की इस घड़ी में अपने लोगों के साथ खड़े होना मेरा परम कर्तव्य है। प्रभावित परिवारों को खाने पीने के साथ हर संभव सहायता उपलब्ध कराई गई। कोई भी प्रभावित परिवार खुद को असहाय न समझे, इसलिए वह पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़े रहे। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित परिवारों तक हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाना उनकी पहली प्राथमिकता रही। प्रशासन के तरफ से भी उन्हें पूरा सहयोग मिला है। 


Post a Comment

0 Comments