रानीगंज :- भारत विकास परिषद (रानीगंज शाखा) की ओर से गुरुवार को श्री दुर्गा गर्ल्स हाई स्कूल में ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 'पब्लिक टाइम्स' के एडिटर इन चीफ विनोद जायसवाल उपस्थित थे। समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विद्यालय की प्रधान शिक्षिका संध्या उपाध्याय, सुमन भकत, सुषमा वर्मा और नीति सिंह को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, लगभग 60 मेधावी छात्राओं को भी उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया और उनमें राष्ट्र सेवा की भावना जागृत की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद जायसवाल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया और संस्कार विंग के कॉर्डिनेटर प्रदीप सिंह राठौर ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को देशप्रेम, अनुशासन और सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करने और युवाओं में नैतिक मूल्यों का संचार करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
भारत विकास परिषद इन पांच सिद्धांतों के आधार पर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य करती है। संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के मूल मंत्र को लेकर कार्य करती है। इस अवसर पर परिषद के सचिव अरुमॉय कुंडू और सदस्य गौतम पाल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने गुरु-शिष्य परंपरा और राष्ट्र निर्माण के संदेश को मजबूती से रेखांकित किया।
0 Comments