सावन की आखिरी सोमवारी पर रानीगंज के प्रसिद्ध जोड़ा महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, स्वंयसेवी संस्थाओं ने लगाया सेवा कैंप

रानीगंज:  सावन महीने के अंतिम सोमवारी को रानीगंज अंचल के प्रसिद्ध जोड़ा महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब। बोल बाॅम और हर-हर महादेव से गुंजा रानीगंज शहर के रानीसायर कदमडांगा स्थित जोड़ा मंदिर परिसर। रानीगंज हनुमान चालीसा संघ, रोबिन सेन स्टेडियम माॅर्निंग वाॅकर्स फैमिली ने जोड़ा महादेव मंदिर पहुंचकर दी अपनी सेवा। सावन महीने की अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या को रानीगंज के जोड़ा महादेव मंदिर में भक्तों की सेवा के लिए हनुमान चालीसा संघ के सदस्यगण ने कैंप लगाकर अपनी सेवा प्रदान की। इसदिन रानीगंज के दामोदर नदी से जल लेकर कांवड़ियों लगभग 7 किलोमीटर की दूरी तय कर जोड़ा महादेव मंदिर पहुंचे। जोड़ा महादेव मंदिर पहुंचने के दौरान एनएसबी रोड पर विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जगह-जगह कैंप लगाकर कांवड़ियों को अपनी सेवा प्रदान की। आखिरी सोमवारी की पूर्व संध्या रविवार को एनएसबी रोड के दोनो तरफ जमघट लगा रहा। मारवाड़ी अस्पताल, रानीसती मंदिर, स्कूल मोड़, शिशुबगान मोड़, श्याम मंदिर, राजबाड़ी मोड़, पंजाबी मोड़ में विभिन्न संस्थाओं द्वारा सेवा कैंप लगाए गए। रात भर कांवड़ियों के हर-हर महादेव, बोल बाॅम के नारे गूंजते रहे। हजारों की संख्या में कांवड़ियों जोड़ा महादेव मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसदिन रात रानीगंज हनुमान चालीसा संघ ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए सभी तरह की व्यवस्था की थी। जलाभिषेक एवं पूजा के पश्चात कांवड़ियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था रानीगंज हनुमान चालीसा संघ ने की थी। इस मौके पर हनुमान चालीसा संघ के प्रमुख ओम प्रकाश बाजोरिया, राजीव बाजोरिया, शिवकुमार सारदा, सुशील गनेरीवाल, गोविंद लोहिया, संजय डालमिया, हरी सोमानी, बिजय जाजोदिया, मनोज सिंघानिया, सुनील खेतान, संदीप झुनझुनवाला समेत हनुमान चालीसा संघ एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। हनुमान चालीसा संघ के प्रमुख ओमप्रकाश बाजोरिया ने जोड़ा महादेव मंदिर में प्रत्येक सोमवारी को अपनी सेवा कार्यो के 50 साल पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस विशेष कार्यक्रम में हनुमान चालीसा संघ की महिला सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 इसदिन ओमप्रकाश बाजोरिया ने कहा कि जब जोड़ा महादेव मंदिर में 10-15 कांवड़ियां आते थे, उस समय से हनुमान चालीसा संघ अपनी सेवा प्रदान करता आ रहा है। जोड़ा महादेव मंदिर के चारो तरफ सुनसान माहौल था। उसके बाद भी हमे अपनी सेवा जारी रखी। आज इस सेवा के 50 वर्ष पूरे हुए। 50 वर्षो के पूर्ति के उपलक्ष्य पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया गया। हनुमान चालीसा संघ अपने सदस्य एवं विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों को साथ लेकर प्रत्येक सोमवारी को मध्य रात से लेकर सुबह तक अपनी सेवा प्रदान करता है। चाय-पानी से लेकर भोजन तक की भी व्यवस्था की जाती है। इसदिन सुबह रानीगंज रोबिन सेन स्टेडियम के प्रातःभ्रमणकारी दल माॅर्निग वाॅकर्स फैमिली भी जोड़ा महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चणा की और बच्चों के बीच फुड पैकेट का वितरण किया। इसदिन मौके पर संस्था के अध्यक्ष शरद भरतिया, उमेश डोकानिया, पवन केजरीवाल, राम अवतार जिंदल, संजय बाजोरिया, राम अवतार खण्डेलवाल, राजेन्द्र भालोटिया, बबलू भालोटिया, विष्णु अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सुरेश क्याल समेत तमाम सदस्य मौजुद थे। 

माॅर्निंग वाॅकर्स फैमिली के सदस्य राम अवतार जिंदल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हमारी आस्था से जुड़ी जोड़ा महादेव मंदिर पहुंचकर हमलोग अपनी सेवा प्रदान करते है। पहले पूजा-अर्चणा और बाद में सभी सदस्यों के हाथों से बच्चों के पसंदीदा फुड पैकेट प्रदान करते है। रविवार की मध्य रात से लेकर सोमवार की सुबह तक जोड़ा महादेव मंदिर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। काफी संख्या में महिला-पुरुष और दाम्पति जलाभिषेक और पूजा-अर्चणा करने मंदिर पहुंचे। भक्तों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए व्यवस्था भी बेहतर की गयी थी और सुरक्षा के भी इंतेजाम किए गए थे। भक्तों को शरबत और प्रसाद भी प्रदान किया गया। जोड़ा महादेव मंदिर परिसर में आखिरी सोमवारी के दिन मेले का माहौल दिखा। एक तरफ हर-हर महादेव बोल बाॅम के नारे तो दूसरी तरफ छोटे-छोटे स्तर पर मेले जैसे वातावरण।

Post a Comment

0 Comments