आसनसोल :- आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (ADPC) में फॉरेंसिक जांच व्यवस्था को आधुनिक और वैज्ञानिक रूप देने के उद्देश्य से एक विशेष 'मोबाइल फॉरेंसिक वैन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर डॉ प्रणव कुमार ने इस अत्याधुनिक वैन का उद्घाटन कर इसे पुलिस बेड़े में शामिल किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और विभिन्न थानों के प्रभारियों (IC/OC) को वैन की फॉरेंसिक क्षमताओं और अपराध स्थल (क्राइम सीन) से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उद्घाटन के अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ प्रणव कुमार ने कहा कि अपराध अनुसंधान में वैज्ञानिक और ठोस साक्ष्यों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन हमारे जांच अधिकारियों को अपराध स्थल पर ही तुरंत और सटीक फॉरेंसिक सहायता उपलब्ध कराएगी। इससे न केवल जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि अदालत में साक्ष्यों को मजबूती से प्रस्तुत कर अपराधियों को सजा दिलाना भी आसान होगा। यह वैन 14 विशेष फॉरेंसिक किट से लैस है, जिनमें सामान्य साक्ष्य संग्रह किट, डीएनए (DNA) सैंपल कलेक्शन किट और ब्लड टेस्टिंग किट शामिल हैं।



0 Comments