रानीगंज में श्री श्याम मंदिर के रास्ते पर स्पीड ब्रेकर लगाने की उठ रही है मांग

रानीगंज:  राजस्थान के श्री खाटू श्याम मंदिर के पश्चात रानीगंज में श्री श्याम मंदिर के प्रति लोगो की आस्था दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सैकड़ों की संख्या में भक्तगण रोजाना प्रातः और संध्या आरती में शामिल होते है। आस्था और विश्वास के बने केंद्रबिंदु के साथ-साथ पर्यटन स्थल के रुप में भी श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित होकर आनंद का अनुभव करते है। रानीगंज के अति व्यस्ततम और लाइफ-लाइन माने जाने वाले एनएसबी रोड के किनारे श्री श्याम मंदिर का निर्माण किया गया है। इस कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जिस तरह से श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर की ओर आकर्षित हो रही है, ऐसे में मंदिर के निकट एनएसबी रोड के दोनो किनारों पर स्पीड ब्रेकर की एकांत आवश्यकता है। क्योंकि दोनो ही तरफ से वाहन तेज गति से आते है और श्रद्धालुओं के रास्ता आर-पार करने के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रानीगंज के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं 95 वर्षीय नथमल केडिया रोजाना श्याम मंदिर के दर्शण के लिए आते है और हैण्ड वाॅकर के सहारे न केवल मंदिर की सीढ़िया चढ़ते-उतरते है बल्कि हैण्ड वाॅकर के सहारे सड़क भी पार करते है। यह दृश्य हमे इस बात के लिए आगाह करते है कि श्री श्याम मंदिर के आसपास दोनो तरफ स्पीड ब्रेकर की अत्यंत आवश्यकता है। पुलिस प्रशासन एवं ट्रैफिक विभाग को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। श्री श्याम बाल मंडल चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव पवन केजरीवाल व संयुक्त सचिव बिमल सराफ ने कहा कि प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया जाएगा। यह बात सही है कि जिस तरह से मंदिर के प्रति लोगो की असीम आस्था बढ़ रही है और श्रद्धालुओं का जुड़ाव भी काफी बढ़ रहा है, ऐसी स्थिति में सुरक्षा की दृष्टिकोण से मंदिर के निकट एनएसबी रोड के दोनो साइड पर स्पीड ब्रेकर की जरुरत है। इससे एक तरफ जहां गाड़ियां की रफ्तार धीमी होगी, दूसरी तरफ दुर्घटना की भी संभावना कम हो जाएगी।


Post a Comment

0 Comments