कोलकाता में रक्षाबंधन की धूम, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने बच्चों की कलाई पर बांधी राखी

कोलकाता :- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर संपूर्ण कोलकाता शहर में भाईचारे, आपसी सौहार्द और अटूट विश्वास का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। त्योहार के इस खास मौके पर आम जनता से लेकर जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे चारों ओर उत्सव का माहौल बना रहा।

शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक गरियाहाट मोड़ पर रक्षाबंधन का अलग ही रंग देखने को मिला, जहां राज्य की शहरी विकास एवं नगर पालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल खुद सड़कों पर उतरीं। उन्होंने आम राहगीरों, स्थानीय निवासियों और छोटे-छोटे बच्चों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर इस पावन पर्व को मनाया। इसके साथ ही उन्होंने कड़कती धूप में मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों को भी राखी बांधी और उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद दिया। मंत्री को अपने बीच पाकर नन्हें बच्चों और आम नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया।



दूसरी ओर, कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लालबाजार में भी रक्षाबंधन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास के रिश्ते को मजबूत करने और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर अजय नंद स्वयं मौजूद रहे। उनके साथ पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने आम नागरिकों के साथ रक्षाबंधन मनाया। पुलिस कमिश्नर ने रक्षाबंधन के महत्व और सामाजिक सुरक्षा पर जोर देते हुए नागरिकों के साथ पुलिस के इस अनूठे संबंध को और प्रगाढ़ करने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments