दुर्गोत्सव से पहले Civic Volunteers के लिए बड़ी सौगात, मासिक 2000 रुपये बढ़ा,अब मिलेंगे 12 हजार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में शुभेन्दू अधिकारी की नेतृत्व वाली  प्रथम BJP सरकार के राज्य बजट में  Civic Volunteers के वेतन में 2 हजार के बढ़ोतरी की घोषणा की थी उसी मुताबिक दुर्गा पूजा उत्सव  से पहले *पश्चिम बंगाल और कोलकाता Police के तहत काम करने वाले Civic Volunteers के लिए राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने सत्ता में आते ही  अपना वादा पूरा किया। और अब Nabanna ने 1 August से बढ़ा हुआ मासिक बेतन देने का Official Order जारी कर दिया है।

क्या है नया फैसला? :- अभी तक Civic Volunteers को हर महीने 10,000 रुपये महीना  मिलता था। नए सरकारी आदेश के बाद अब उनका मासिक वेतन बढ़कर 12,000 रुपये हो गया है। यानी सीधे 2000 रुपये की बढ़ोतरी।विज्ञप्ति में कहा गया है कि लंबे समय से वेतन बढ़ाने का मामला सरकार के विचार में था। सभी पहलुओं की जांच के बाद राज्यपाल RN Ravi ने प्रति व्यक्ति 2000 रुपये बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। सरकार ने साफ किया है कि इस आदेश से Civic Volunteers की नौकरी की अन्य शर्तों और नियमों में कोई बदलाव नहीं* किया गया है।  इस फैसले पर वित्त विभाग की सहमति भी ले ली गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संकेत दिया है कि भविष्य में वेतन और भी बढ़ सकता है, लेकिन उससे पहले छंटनी की प्रक्रिया होगी। वहीं, वेतन बढ़ोतरी के साथ-साथ Civic Volunteers का एक धड़ा अब *नौकरी को स्थायी करने की मांग* भी उठा रहा है।


Post a Comment

0 Comments