पूर्व CM Mamta Banerjee पर हेस्टिंग्स थाने में FIR दर्ज, TMCP की सभा में अदालत के आदेश की अवहेलना



कोलकाता :- कोलकाता के कैथेड्रल रोड पर आयोजित तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री Mamata Banerjee और आयोजकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने, पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई, सरकारी काम में बाधा डालने और निर्धारित समय सीमा के बाद भी कार्यक्रम जारी रखने के आरोपों में हेस्टिंग्स थाने में पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है। उच्च न्यायालय ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कार्यक्रम की अनुमति दी थी और यातायात सुचारू रखने के लिए सड़क का एक हिस्सा खुला रखने की शर्त रखी थी। हालांकि, पुलिस का आरोप है कि सभा के दौरान सड़क के दोनों लेन बंद हो गए और सीमा समाप्त होने के बाद भी कार्यक्रम जारी रहा। पुलिस के अनुसार, Mamata Banerjee के भाषण और इशारे के बाद कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स हटाकर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंद्रु अधिकारी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अदालत के आदेश की अवहेलना करने पर उन्होंने पुलिस को FIR दर्ज करने और उच्च न्यायालय में मामला ले जाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments