राज्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य शुरुआत, CM शुभेंद्रु अधिकारी ने निकाली विशाल यात्रा

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में पहली बार 'हर घर तिरंगा' अभियान का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन देखा गया। शुक्रवार, 7 अगस्त को मुख्यमंत्री शुभेंद्रु अधिकारी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में इस राष्ट्रवादी कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। शाम के समय सर्वे बिल्डिंग से हाजरा मोड़ तक एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरी सड़क तिरंगे झंडों से पटी नज़र आई और मुख्यमंत्री ने खुद इस जुलूस की अगुवाई की। इस ऐतिहासिक यात्रा में भवानीपुर के नागरिकों के साथ-साथ उद्योग मंत्री तापस चटर्जी, स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन और भारी संख्या में आम जनता शामिल हुई। 



हाजरा मोड़ पर यात्रा के समापन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंद्रु अधिकारी ने सभी देशवासियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सर्वे बिल्डिंग से हाजरा मोड़ तक की यात्रा के साथ ही इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ हो चुका है। मुख्यमंत्री ने आगामी 10 अगस्त को नेताजी की प्रतिमा से बिरला तारामंडल के गेट नंबर 7 तक 50 हजार लोगों की भागीदारी के साथ एक और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा आयोजित करने की घोषणा की और सभी को इसमें आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश 'दिल से तिरंगा, प्यार से तिरंगा, हर घर तिरंगा' का उल्लेख करते हुए कहा कि यह यात्रा जन-जन में देशभक्ति का संचार करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है और राज्य में अब एक राष्ट्रवादी सरकार कार्यरत है।

Post a Comment

0 Comments