CM शुभेंदु अधिकारी ने मनाया रक्षाबंधन, महिला पुलिसकर्मियों से बंधवाई राखी


कोलकाता :- भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के महापर्व रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस सेवा में तैनात बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर पर्व की खुशियां बांटी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सभी पुलिसकर्मी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण की सराहना करते हुए सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इसके उपरांत, मुख्यमंत्री एक अलग ही अंदाज में नजर आए। भवानीपुर इलाके में आयोजित पदयात्रा के दौरान उन्होंने अपने गले में खोल (पारंपरिक ढोलक/मृदंग) लटकाया और समर्थकों संग संकीर्तन करते हुए आगे बढ़े। ममता बनर्जी के आवास के समक्ष शुभेंदु अधिकारी स्वयं खोल बजाकर कीर्तन करते दिखे, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ नेता तापस रॉय, पापिया अधिकारी समेत अन्य प्रमुख जन प्रतिनिधि व समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments