Malda:- पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में नशे के काले कारोबार पर Police ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। लाखों रुपये की Brown Sugar के साथ तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। Police को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुवार देर रात Gazole के Rangabhita इलाके में National Highway 512 के किनारे Brown Sugar की बड़ी डील होने वाली है। सूचना मिलते ही Gazole थाने के Inspector Kaushik Banerjee के नेतृत्व में Police Team ने घेराबंदी कर एक गाड़ी पर छापा मारा और तीनों तस्करों को रंगे हाथों धर दबोच लिया। तलाशी के दौरान Police ने तीन पैकेट में भरी करीब 300 ग्राम Brown Sugar बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों में बताई जा रही है।
गिरफ्तार तस्कर के नाम
1. इस्तारुल शेख (24)
2. राहुल शेख (28)
ये दोनों कालियाचक के रहने वाले है। जबकि
3. दीपक कुमार (24) बिहार का निवासी बताया गया है।
तीनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। इस Network का मास्टरमाइंड कौन? Police अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस जाँच पड़ताल में लगी है कि यह नशीली पदार्थ कहां से लाया गया था, इसे कहां पहुंचाना था और इस पूरे Drug Smuggling Network के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस गिरफ्तारी से जिले में नशा तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। मालदा में आये दिन ब्रॉउन शुगर की तस्करी करते अपराधी पकड़े जा रहे हैं।

0 Comments