Durgapur में TMC के पूर्व Councillor की वापसी पर बवाल, घर में तोड़फोड़, Police ने किया Lathi-charge और Tear Gas का इस्तेमाल

दुर्गापुर:- पश्चिम बंगाल में सियासी पलटवार* का असर अब जमीन स्तर पर दिखने लगा है। दुर्गापुर के DPL Colony में रविवार रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब TMC के पूर्व Councillor शशांक शेखर मंडल* के घर लौटते ही पूरा इलाका रणक्षेत्र बन गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि Ward No. 39 के पूर्व TMC Councillor शशांक शेखर मंडल और उनके भाई पर इलाके में लंबे समय से दबंगई और अत्याचार के आरोप लगते रहे हैं। सत्ता परिवर्तन के बाद वे परिवार समेत इलाका छोड़कर चले गए थे। बताया जा रहा है कि BJP विधायक  लक्ष्मण चंद्र घोड़ुई के आश्वासन के बाद जब वे लोग  फिर से अपने Colony में लौटे, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। Police की मौजूदगी में ही लोगों ने उन्हें घेर लिया और इलाका छोड़ने की मांग को लेकर जबरदस्त Protest शुरू कर दिया।

 इसी दौरान उनके घर में  तोड़फोड़ की। इतना ही नही  घर के फर्नीचरो को भी भारी नुकसान  पहूचाने का आरोप लगाया गया है। हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी Police Force पहुंची। भीड़ को काबू करने के लिए Police को Lathi-charge और Tear Gas का इस्तेमाल करना पड़ा। बाद में Police ने पूर्व TMC Councillor शशांक शेखर मंडल को हिरासत में ले लिया है। ये घटना सिर्फ एक विरोध नहीं है, बल्कि बंगाल में *सत्ता बदलने के बाद बदले समीकरण का बड़ा संकेत है। 

TMC के समय में जिन नेताओं पर दबदबे के आरोप थे, अब उन्हीं के खिलाफ जनता खुलकर सामने आ रही है। इसे BJP की बढ़ती पकड़ और TMC के घटते जनाधार* के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल DPL Colony में तनाव बरकरार है और Police मामले की Investigation कर रही है।


Post a Comment

0 Comments