रंगदारी न देने पर एम्बुलेंस चालक की पिटाई, Durgapur के पूर्व TMC पार्षद पर लगा आरोप

दुर्गापुर :- दुर्गापुर के गांधी मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर तैनात एम्बुलेंस चालक माणिक धीबर ने पूर्व टीएमसी पार्षद हीरालाल बाउरी पर रंगदारी न देने के कारण मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित चालक के अनुसार, टीएमसी शासनकाल के दौरान उन्हें हर महीने पूर्व पार्षद को 10 हजार रुपये का हफ्ता (मासोहारा) देना पड़ता था, जिसे वे डर के मारे ऑनलाइन ट्रांसफर करते थे। सत्ता परिवर्तन के बाद जब चालक ने यह राशि देने से इनकार कर दिया, तो आरोप है कि पूर्व पार्षद ने शराब के नशे में उनके साथ सड़क पर मारपीट की। पीड़ित का यह भी दावा है कि उन्हें धमकी दी गई कि दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लक्षण चंद्र घोरुई भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे। घटना के बाद पीड़ित चालक ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए ईमेल के जरिए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।



दूसरी ओर, आरोपी पूर्व पार्षद हीरालाल बाउरी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया है। वहीं, भाजपा विधायक लक्षण चंद्र घोरुई ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो पुलिस को तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments