Durgapur में TMC नेता बंटी सिंह के घर का घेराव कर चोर-चोर नारेबाजी, पुलिस ने हिरासत में लिया

दुर्गापुर :- दुर्गापुर स्टील टाउनशिप के बी-ज़ोन इलाके में तृणमूल कांग्रेस नेता बंटी सिंह के आवास का घेराव किए जाने के बाद भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते घर के सामने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए और "चोर-चोर" के नारे लगाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दुर्गापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बाद पुलिस ने बंटी सिंह को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।



इस घटना के बाद इलाके की राजनीति भी गर्मा गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल के दौरान INTTUC की कोर कमेटी से जुड़े बंटी सिंह ने आम लोगों पर काफी अत्याचार किए थे। बीजेपी नेताओं का कहना है कि तृणमूल के ऐसे नेताओं के खिलाफ अब धीरे-धीरे खुलासे हो रहे हैं और आने वाले दिनों में ऐसे कई और मामले सामने आएंगे। बीजेपी प्रवक्ता सुमंत मंडल ने भी बंटी सिंह की हिरासत पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्ता के नशे में बंटी सिंह ने जनता का उत्पीड़न किया था, जिसकी वजह से आज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

Post a Comment

0 Comments