दुर्गापुर :- पूर्व और पश्चिम बर्धमान जिलों में पंचायत कार्यों की प्रगति को लेकर दुर्गापुर के सृजनी हॉल में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राज्य के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने की। बैठक में दोनों जिलों के ज़िलाधिकारी (DM), बीडीओ (BDO) और पंचायत विभाग के उच्च अधिकारियों ने भाग लिया, जहां ग्रामीण विकास के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्य रूप से मनरेगा (100 दिनों के काम) की गति, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे के विकास की स्थिति और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
इस प्रशासनिक बैठक में पंचायत विभाग के सचिव, दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लक्षण चंद्र घोरुई सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों बर्धमान जिलों में ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाना और सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। दुर्गापुर के सृजनी हॉल में हुई इस बैठक में पंचायतों व नगरपालिकाओं को अधिक सक्रिय बनाने और जनहित की योजनाओं को शीघ्र लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।



0 Comments