*बंगाल में सियासी भूचाल: सायनी घोष को 'गद्दार' बताकर ऑफिस में लगाया ताला, पोस्टर पर लिखा 'Go Back Gaddar'*

कोलकाता:-पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के अंदर बड़ी फूट के बाद अब पार्टी में अंदरूनी घमासान और तेज हो गया है। जादवपुर लोकसभा केंद्र सांसद सायनी घोष* के खिलाफ *कालिघाट ममता बनर्जी गुट के समर्थक और तृणमूल कार्यकर्ताओं* ने मोर्चा खोल दिया है। पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद तृणमूल के *28 सांसदों में से 20 सांसद NCPI में शामिल*हो गए हैं। वहीं *8 सांसद ममता बनर्जी* के साथ हैं। 7 अगस्त, शुक्रवार* को नई दिल्ली NCP में शामिल हुए 20 सांसदों ने *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी* से मुलाकात की थी। इसी मुलाकात के बाद तृणमूल में बगावत का स्वर और तेज हो गया। सोमवार को कोलकाता के यादवपुर 106 वॉर्ड स्थित प्रिंस अनवर शाह रोड के *दुलाल दास ठाकुर भवन* में सांसद सायनी घोष के *जनसंपर्क कार्यालय* पर कालिघाट ममता बनर्जी पंथी समर्थक तृणमूल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने सायनी घोष को *'गद्दार'* बताते हुए कार्यालय में *ताला जड़* दिया। कार्यालय के बाहर *'Go Back Gaddar'* और *'विश्वासघातियों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं'* जैसे पोस्टर भी चिपकाए गए। कार्यकर्ताओं ने सायनी घोष के खिलाफ *जोरदार नारेबाजी* भी की।हालांकि इस विरोध और ऑफिस में ताला लगाने पर *सांसद सायनी घोष* की तरफ से अभी तक *कोई प्रतिक्रिया* सामने नहीं आई है।

Post a Comment

0 Comments