Highway पर Toto और Auto की मनमानी के खिलाफ में बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू....

नदिया:- National और State Highway पर Toto और Auto की बेलगाम आवाजाही और भारी आर्थिक नुकसान के विरोध में पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में आज सोमवार से अनिश्चितकालीन Bus हड़ताल शुरू हो गई है। बस मालिकों और कर्मचारियों का आरोप है कि Highway पर Toto और E-Rickshaw चलने से Bus Drivers और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में राज्यभर में कई जगह प्रदर्शन और काम बंद किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार से नदिया जिले के बस कर्मचारियों ने Bus सेवा बंद रखने का फैसला लिया है। इसके चलते जिले के कई महत्वपूर्ण Route पर Private Bus Service पूरी तरह बंद हो गई है। जानकारी के मुताबिक - बर्दवान, काटोया, बहरमपुर, शांतिपुर, राणाघाट, कालना घाट, करीमपुर, बेतुआ, धुबुलिय और पलाश Route पर Private Bus का परिचालन पूरी तरह ठप है। बस मालिकों का कहना है कि National Highway पर Toto और Auto के अनियंत्रित चलने से उन्हें भारी आर्थिक घाटा हो रहा है। यात्रियों का बड़ा हिस्सा Toto-Auto में जाने लगा है, जिससे बसें अपना न्यूनतम संचालन और ईंधन का खर्च भी नहीं निकाल पा रही हैं। नतीजतन, कर्मचारियों को समय पर वेतन देना भी मुश्किल हो गया है।

प्रदर्शनकारी बस कर्मचारियों ने कहा :- जब तक National Highway पर Toto और Auto का अवैध और अनियंत्रित चलना बंद नहीं होगा और प्रशासन कोई स्थायी समाधान नहीं निकालेगा, तब तक हमारा विरोध और अनिश्चितकालीन Bus हड़ताल जारी रहेगी। इस अचानक हड़ताल से Office जाने वाले यात्रियों, छात्रों और आम जनता को भारी परेशानी* का सामना करना पड़ रहा है। बस कर्मचारी इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments