Howrah में 1 लाख रुपये रिश्वत लेते पुलिस कांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार

हावड़ा :- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के सांकराईल थाना अंतर्गत नाजीरगंज पुलिस फाड़ी के कांस्टेबल शुभमय मंडल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को की गई।

एंटी-करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, जब टीम ने दबिश देकर शुभमय को पकड़ा, तो उसने घबराहट में नोटों की गड्डियों को खिड़की से बाहर फेंकने का प्रयास किया। हालांकि, वह केवल एक गड्डी ही बाहर फेंक सका, जबकि दूसरी गड्डी उसके हाथ में ही रह गई। अधिकारियों ने शुरुआत में उसके पास से 50 हजार रुपये बरामद किए और बाद में इलाके में तलाशी अभियान चलाकर बाहर फेंकी गई बाकी 50 हजार रुपये की गड्डी भी बरामद कर ली। इसके बाद एसीबी ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।


गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले (सोमवार को) भी हावड़ा जिले के बैंतरा थाने के सब-इंस्पेक्टर (SI) सुब्रत सरकार को घरेलू हिंसा (वधू उत्पीड़न) का मामला रफा-दफा करने के एवज में रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके अलावा, पांशकुड़ा ब्लड बैंक से अवैध रूप से रक्त एकत्र कर उसे पैसों के बदले बेचने के आरोप में शाहबुद्दीन मल्लिक नाम के एक व्यक्ति को भी एसीबी ने गिरफ्तार किया था।

Post a Comment

0 Comments