Kulti में सर्विस रोड पर खड़े ट्रक से टकराया केले से लदा वाहन, चालक और खलासी घायल

कुल्टी :- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर चौरंगी मोड़ के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुवाहाटी से आसनसोल की ओर आ रहा केले से लदा एक अनियंत्रित ट्रक सर्विस रोड पर खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। इस भीषण टक्कर में केले से लदे ट्रक के चालक और खलासी केबिन में ही फंसकर बुरी तरह घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौरंगी मोड़ स्थित आसनसोल जाने वाले सर्विस रोड पर एक ट्रक खड़ा था। उसी दौरान तेज गति से आ रहे केले से लदे ट्रक के चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि केले वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।


हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही कुल्टी थाने की चौरंगी फाड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे घायल चालक और खलासी को बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए निकटतम अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण सर्विस रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर पुनः बहाल कराया।

Post a Comment

0 Comments