रानीगंज: रानीगंज लायंस क्लब एवं साइन श्री डांस अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में Battle of Dance Season-4 का आयोजन किया जा रहा है। इस बार
Battle of Dance Season-4 का नाम दिया गया है
Battle of Freedom । बुधवार की शाम रानीगंज लायंस क्लब के सभाकक्ष में Shinesri डांस अकादमी एवं लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर लांयस क्लब के अध्यक्ष सज्जन टिबड़ेवाल, सचिव सुभाष केजरीवाल, कोषाध्यक्ष रविन्द्र सिंह एवं लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश जिंदल मुख्य रुप से उपस्थित थे। वहीं Shinesri डांस अकादमी की ओर से फाउंडर श्रीकांत पाल, चेयरपर्सन सायनिता मुखर्जी पाल, सचिव अभिषेक हरिजन, सदस्य इंद्रजीत पाल समेत अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। बताया जाता है कि इसबार समुचे भारतवर्ष से बेटल आफ फ्रीडम में 500 प्रतियोगियों के हिस्सा लेने की संभावना जतायी गयी है। वहीं, जजों के रुप में दिल्ली, लखनऊ, असम एवं रानीगंज से डांस गुरु उपस्थित रहेंगे। उनके पर्यवेक्षण में ही प्रतियोगियों को चिन्हित किया जाएगा और बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम प्रतियोगी को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
आगामी 23 अगस्त को होने वाले बेटल आफ डांस सीजन-4 को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है। केवल रानीगंज ही नहीं इस आयोजन को लेकर आसपास के क्षेत्रों में काफी उत्सुकता बनी रहती है। लायंस क्लब के अध्यक्ष सज्जन टिबड़ेवाल ने कहा कि संगीत एवं डांस से जुड़े कई कार्यक्रम शहर में आयोजित होते है। परन्तु इस तरह का आयोजन कहीं नहीं होता। डांस प्रेमियों के लिए यह एक नया अनुभव होता है। इसलिए रानीगंज लायंस क्लब इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान करती है।
0 Comments