स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति के रंग में रंगा पांडवेश्वर, MLA Jitendra Tiwari के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

पांडवेश्वर (राम बाबू यादव) :- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पांडवेश्वर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पांडवेश्वर रेलवे स्टेशन गेट से पांडवेश्वर ब्लॉक कार्यालय तक आयोजित इस यात्रा में लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर हिस्सा लिया और पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के नारों से गुंजायमान कर दिया।


तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते हुए विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। पश्चिम बंगाल में भी इस बार हर घर तिरंगा अभियान एक उत्सव का रूप ले चुका है और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुद इस मुहिम की शुरुआत कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय पहचान, गौरव और अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग का प्रतीक है। आज पांडवेश्वर की जनता ने जिस तरह से स्वतःस्फूर्त होकर इस यात्रा में भाग लिया है, वह हमारी अटूट राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के जज्बे को दर्शाता है। 'हर घर तिरंगा' अभियान का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक के दिल में राष्ट्र के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को और मजबूत करना है। पांडवेश्वर की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब साबित करता है कि देश की संप्रभुता और सम्मान के लिए हम सब एक जुट हैं।


'हर घर तिरंगा' और 'तिरंगा यात्रा' देशव्यापी अभियान हैं, जिनका उद्देश्य नागरिकों को घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने और पदयात्राओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। यह पहल स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए स्वतंत्रता दिवस को जन-आंदोलन बनाती है और देश में राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति की भावना को मजबूत करती है।


Post a Comment

0 Comments