Raniganj में BJP का थाने पर प्रतिवाद, SC-ST Act की FIR के विरोध में Anand Shaw समेत 4 नेता Police हिरासत में

Raniganj: पश्चिम बर्धमान जिले के रानीगंज में BJP नेताओं पर SC-ST Act के तहत दर्ज मामले को लेकर मंगलवार को राजनीतिक तनाव और बढ़ गया। BJP नेता अपने  कार्यकर्ताओं के साथ रानीगंज थाने में पहुंचकर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ जोरदार  बिरोध किया। जिसके बाद  पुलिस ने BJP आसनसोल सांगठनिक जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य आनंद साव और नेता तपन चक्रवर्ती समेत 4 लोगो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमे अन्य 2 महावीर कोलियरी और हिलबस्ती इलाके का BJP कर्मी है। पूरा विवाद 14 अगस्त की उस हिंसक झड़प से जुड़ा है, जो स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रानीगंज स्टेशन परिसर में BJP नेता  बादशाह चटर्जी के कार्यालय के सामने हुई थी। दो गुटों के बीच हुए जबरदस्त संघर्ष में 14 लोग घायल हुए थे, जिनमें 6 को गंभीर चोटें आई थीं। घायलों में विश्व हिंदू परिषद के सदस्य शुभम राउत भी शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही ACP विमान कुमार मिर्धा और इंस्पेक्टर-इन-चार्ज सुबीर कर्मकार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया था। बाद में VHP के सदस्य शुभम राउत की लिखित शिकायत के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया था।
 राणीगंज पुलिस ने इस मामले में BJP रानीगंज शहर मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, BJP पंचायत प्रधान और जिला कमेटी के महा सचिव बादशाह चटर्जी समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ SC-ST Act और अन्य गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज की है। इस मामले में अन्य आरोपियों में राजू गड़ाई, अजय सिंह राजपूत उर्फ बुम्बा, रितविक सिंह, बिट्टू दत्त, चंदन सिंह, रितेश ठाकुर और रंजीत सिंह शामिल हैं, जिनमें रंजीत सिंह को पुलिस उसी रात गिरफ्तार किया कर ली थी  है और रंजीत सिंह 2 दिनों की पुलिस रिमांड पर रानीगंज थाने में है। इस FIR के विरोध में आनंद साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि Raniganj  पुलिस राजनीतिक दबाव में रानीगंज  BJP को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। विधायक हमारा है! सरकार हमारी है फिर भी हमारे नेताओं पर SC-ST धाराओं और अन्य गैरजमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। इसी मामले को लेकर मंगलवार को रानीगंज थाने में हंगामा किया गया। इस हंगामे और  विरोध के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता ANAND SHAW और TAPAN CHAKRABOTY समेत 4 लोगो  को हिरासत में लिया।
 इंस्पेक्टर-इन-चार्ज सुबीर कर्मकार ने स्पष्ट कहा कि पुलिस की हर कार्रवाई कानून के दायरे में की गई है और थाने में अशांति फैलाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। इधर घटना को सूचना पाकर ACP CENTRAL विमान कुमार मिर्धा रानीगंज थाने पहुचे और इस दिन घटे समूचे मामले की जांच पढ़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल मंगलवार की शाम 7 बजे तक BJP नेता और कर्मी पुलिस हिरासत में ही रखा गया था। 

Post a Comment

0 Comments