रानीगंज: रानीगंज थानांतर्गत पंजाबी मोड़ पुलिस फांड़ी के प्रभारी नजमूल होदा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने रानीगंज के बांसड़ा मोड़ से गुजरने वाले नेशनल हाई वे-19 के किनारे Satyam Restaurant cum Bar में छापेमारी की एवं जुआं खेलते हुए 6 लोगो को रंगे हाथ पकड़ा एवं नगदी भी बरामद किए गए। पंजाबी मोड़ पुलिस फांड़ी के प्रभारी नजमूल होदा के अनुसार, गुरुवार की रात 11 बजे के पश्चात गुप्त सूचना के आधार पर पजाबी मोड़ पुलिस फांड़ी की टीम ने अचानक धावा बोल दिया और छापेमारी के दौरान बैठकर जुआं खेल रहे 6 लोगो को गिरफ्तार किया। जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम बिनय मंडल, बप्पादित्य मंडल, गणेश चैधरी, मिलन मंडल एवं जयदेव सिंह है। ये सभी आमरासोता, सियारसोल इलाके के रहने वाले बताए गए है। पुलिस ने इनके पास से 54 हजार 500 रुपये नकद बरामद किया।
बताया जाता है कि लंबे समय से सत्यम बार काॅम रेस्टूरेंट की आड़ में जुएं का अड्डा चलाता था। संचालक कभी नाल काटता तो कभी खुद जुएं खेलने में बैठ जाता था। बार काॅम रेस्टूरेंट के अंदर ही मौजुद रुम में यह जुएं का खेल खेला जा रहा था। सत्यम बार में पुलिस की छापेमारी से इलाके में सनसनी फैल गयी। लोगो का कहना है कि इस रेस्टोरेंट में दूर-दूर से लोग जुआ खेलने आते थे किन्तु किसी को कानो कान खबर नहीं होती थी। लोग यही सोचते थे कि बार में शराब पीने पहुंचे है।
राज्य में आयी सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी जीरो टॉलरेंस के तहत काम कर रही है। फिर चाहे दूर्निति, तोलाबाजी या कटमनी का मामला हो या अवैध तरीके से शराब का अड्डा चलाना। किसी भी तरह की गैरकानूनी कार्य पर जीरो टॉलरेंस की नीति सरकार अपना रही है। पिछले एक महीने में पंजाबी मोड़ इलाके में चाहे अवैध लोहे का अड्डा हो या शराब का, सभी अड्डो पर पुलिस की तबाड़तोड़ छापेमारी चल रही है।
0 Comments