STF की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 3 संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार


कोलकाता :- पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कूचबिहार जिले के साहेबगंज इलाके से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रशीदुल, नसीरुद्दीन और शफीकुल के रूप में हुई है। एसटीएफ को संदेह है कि तीनों आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गैर-कानूनी तरीके से भारतीय सिम कार्ड हासिल करने और उन्हें एक्टिवेट कराने का आरोप है। ये लोग इन एक्टिवेट किए गए सिम कार्डों को सीमा पार बांग्लादेश भेज देते थे। जांच में सामने आया है कि बांग्लादेश से इन भारतीय सिम कार्डों को पाकिस्तान पहुंचाया जाता था, जहां इनका इस्तेमाल संदिग्ध और आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जाता था। एसटीएफ को इस अवैध नेटवर्क के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर साहेबगंज में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया। फिलहाल पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं तथा अब तक कितने सिम कार्ड इस तरह सीमा पार भेजे जा चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments