कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पड़ने वाले हालीशहर के TMC कर्मी बिरजू केवट की पुलिस लाॅकअप में मौत हो गयी थी। रविवार मृतक TMC कर्मी बिरजू केवट के परिवार से मिलने पहुंची पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस नेत्री Mamta Banerjee का जबरदस्त विरोध हुआ। ममता बनर्जी के वाहन पर कीचड़ फेंके गए, बोतल फेंके गए एवं चोर-चोर के स्लोगन भी लगाए गए। पुलिस को भारी मशक्कत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यहां से सुरक्षित निकलना पड़ा। इस घटना के 24 घण्टा के अंदर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari हालीशहर पहुंचे एवं मृतक तृणमूल कांग्रेस की पत्नी एवं पूर्व तृणमूल कांग्रेस पार्षद जेनी शर्मा केवट से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने परिवार को न्याय दिलाने के साथ-साथ हर तरह की मद्द के लिए भी खड़े रहने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने मृतक TMC कर्मी बिरजू केवट के परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों को संबंधित करते हुए कहा कि मैंने राजधर्म का पालन किया है। बिगत सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कभी इस तरह किसी अन्य दल के कर्मी के मारे गए परिवार से मुलाकात नहीं की। ऐसा एक भी उदाहरण पेश नहीं कर सकती। मुझे इस बात की खुशी है कि मृतक के परिवार ने प्रशासन पर भरोसा जताया है। इस बात को अस्वीकार नहीं किया जा सकता कि पुलिस लॉकअप में बिरजू केवट की मौत हुयी है। किन परिस्थितियों में मौत हुयी है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो पाएगी। किंतु पुलिस लॉकअप में मृत्यु के लिए हालीशहर के इंस्पेक्टर इंचार्ज और मामले के जांच अधिकारी अर्थात IO जिम्मेदार है। इंस्पेक्टर इंचार्ज को लाइन क्लोज एवं मामले के IO को Suspend किया गया है। साथ ही साथ परिवार के इस दुख की घड़ी में साथ रहने के लिए आर्थिक मद्द दी गयी है। मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये का चेक मृतक बिरजू केवट की पत्नी जेनी शर्मा केवट को सौंपा गया है और मुख्यमंत्री के एटेंडर के रुप में स्थानीय थाने में नौकरी दी गयी है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वाहन पर हुए हमले को लेकर मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने कहा कि ममता बनर्जी के साथ जो घटना घटी है यह जनाआक्रोश है। इससे BJP का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध किया है कि आप जेड प्लस की सुरक्षा मिलती है अर्थात आप जहां कहीं जाए, पुलिस को सूचित कर जाए। क्योंकि आपकी सुरक्षा की व्यवस्था पहले ही कर दी जाए। किन्तु आप ऐसा नहीं कि और बिना किसी को बताए हालीशहर पहुंच गयी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 15 सालों में 315 बीजेपी कर्मी मारे गए है। किन्तु आप ने बतौर मुख्यमंत्री रहते किसी एक परिवार से भी मिलने नहीं गयी। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी के वाहन पर पत्थर फेंके जाने की घटना बिल्कुल गलत है। वीडीओ में इस तरह का पत्थर फेंके जाने की घटना सामने नहीं आयी है और न ही बीजेपी का झण्डा लिए हुए ही कोई खड़ा था।

0 Comments