रानीगंज:- शुक्रवार सुबह विश्व हिंदू परिषद (VHP) मध्य बंगाल कार्यकारिणी की Virtual Meeting हुई। इस बैठक में प्रांत के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। Meeting में 2 बड़े Decision लिए गये।
1.मध्य बंगाल VHP के तृतीय उपाध्यक्ष Manoj Kumar Saraf को सभी जिम्मदारियों से 6 महीने के लिये मुक्त करना।
2.पश्चिम बर्दवान जिला Committee के साथ-साथ सभी Block Committee को भंग करना।
सूत्रों के मुताबिक ये महत्वपूर्ण Decision गत 14 अगस्त की रात रानीगंज स्टेशन परिसर में VHP और BJP समर्थकों के बीच हुई खूनी झड़प से जुड़ा है। इस झड़प के बाद पहले BJP के आसनसोल सांगठनिक जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने रानीगंज शहर मंडल Committee भंग की और BJP पंचायत प्रधान बादशाह चटर्जी और आनंद साव को जिला और मंडल के सभी जिम्मदारियों अथार्त सभी पदों से हटाया था।अब VHP ने Action लिया है। इस सांगठनिक निर्णय को लेकर दो अलग-अलग बयान सामने आए है।
VHP जिला महासचिव तेज प्रताप सिंह का कहना है कि Manoj Saraf को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई, उन्हें सीधे पद से हटा दिया गया है।
वहीं Manoj Kumar Saraf का कहना है कि जब तक पुनः नए रूप जिम्मेदारी नही दी जाती तब तक उन्हें VHP मध्य बंगाल के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।
0 Comments