WBP Result की मांग को लेकर कोलकाता में भावी पुलिसकर्मियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 1 KM लंबी रैली से गूंजा महानगर

Kolkata :- पश्चिम बंगाल पुलिस (WBP) परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को हजारों भावी पुलिसकर्मी कोलकाता महानगर की सड़कों पर उतर आए। नौकरी के इंतजार में बैठे युवाओं के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से कोलकाता में एक बार माहौल गरमा गया। शहर के मुख्य मार्गों पर निकली लगभग 1 किलोमीटर लंबी विशाल रैली में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए, जिससे कई इलाकों में जबरदस्त जाम लग गया।

सब्र का बांध टूटा -
लगातार टल रही भर्ती प्रक्रिया से अभ्यर्थियों का सब्र अब जवाब दे चुका है। उनकी एक ही मांग है - लंबे समय से लंबित WBP का Final Result तुरंत और पारदर्शिता के साथ जारी किया जाए और भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए।
राज्य के कोने-कोने से आए हजारों युवक-युवतियों ने आज एकजुट होकर प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ उन्होंने प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।
प्रशासन पर दबाव -
आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा कि बार-बार सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, जमीन पर कुछ नहीं हो रहा है, जिससे *उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। स्थिति को काबू में रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस जबरदस्त जन-आंदोलन के बाद अब सरकार और प्रशासन पर Result जारी करने का भारी दबाव बन गया है।

Post a Comment

0 Comments